फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Guilty of raping a 10-year jail term

रेप के दोषी को 10 वर्ष की कैद

Thu, 28 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 28 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Guilty of raping a 10-year jail term
लाोक अदालत
एडीजे प्रथम न्यायालय ने रेप के मामले में दोषी को दस साल के सश्रम कारावास के साथ 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता छेदीलाल गौतम ने बताया कि कन्नौज थाना गुरयहायगंज निवासी वादी ने 8 नवंबर 2013 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसके ही गांव का धर्मेंद्र (20) उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर घर से भगा ले गया है। मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना दरोगा श्रीपाल को सौंपी गई।
विज्ञापन


विवेचक ने लड़की को बरामद कर लिया व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।  लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। लड़की के बयान के आधार पर जिला अस्पताल में लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट में लड़की के द्वारा कही गई बात सही पाई गई। विवेचक ने मामले की पूरी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष पेश की। सुनवाई के दौरान न्यायालय एडीजे प्रथम न्यायाधीश चंद्रभूषण सिंह ने मामले में दोषी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा व 35 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed