फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delivery boy assaulted over a grudge; accused arrested.

Gurugram News: रंजिश में डिलीवरी बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy assaulted over a grudge; accused arrested.
-बालियावास के ब्लिंकिट स्टोर के बाहर हुई वारदात, आरोपी और पीड़ित दोनों करते हैं डिलीवरी का काम
विज्ञापन

गुरुग्राम। ग्वाल पहाड़ी इलाके में रंजिश के चलते डिलीवरी बॉय से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंधवाड़ी निवासी सचिन के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सुजल ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह बालियावास स्थित ब्लिंकिट स्टोर के गेट पर मौजूद था। इसी दौरान देवराज, सचिन और तीन-चार अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके चचेरे भाइयों राहुल और राजेश के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सचिन के दोस्त देवराज की सुजल से पहले कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में देवराज ने सचिन और अन्य साथियों के साथ मिलकर सुजल से मारपीट की। पुलिस के अनुसार, आरोपी और शिकायतकर्ता सभी ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed