{"_id":"5762ef084f1c1bca3811be35","slug":"granddaughters-grandfather-and-brother-sister-asked","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा ने पोतियों और भाई ने बहन को मांगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादा ने पोतियों और भाई ने बहन को मांगा
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामवृक्ष धमकाता भी था अधिकारियों को
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के जवाहर बाग के कन्नौज से रिश्तों की परतें खुलने लगी हैं। जिले के तमाम लोग अभी भी मथुरा में फंसे हुए हैं। इनमें कुछ महिलाओं एवं बच्चियों को राजकीय महिला शरणालय में रखा गया है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पत्र भेजा है। मथुरा के जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कन्नौज के जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश बघेल को पत्र भेज कर जानकारी दी कि राजकीय महिला शरणालय में चार लड़कियां रह रही है। इस पर यहां जांच पड़ताल की गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने ग्रामीणों से हलफनामे लेकर चारों लड़कियों की सुपुर्दगी के लिए मथुरा जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि उनको मथुरा से जानकारी दी गई कि सुनीति (10), स्वाति (9), सोनी (4) पुत्री अनिल कुमार निवासी ग्राम राजा नगला थाना छिबरामऊ राजकीय महिला शरणालय मथुरा में हैं। जबकि इनके पिता अनिल कुमार को मथुरा और मां नीलेश कुमारी को एटा जेल भेजा गया है।
गांव में अनिल कुमार के पिता राधेश्याम मौजूद है। बच्चियों के दादा राधेश्याम की मांग पर बच्चियों को उनकी सुपुर्दगी में देने के लिए पत्र लिखा गया है। इसी तरह वहां तिर्वा के पट्टी निवासी हरनाथ सिंह की बेटी अलका (12) भी है। उसके भाई सूरज राजपूत व भाभी रीता देवी उसे लेने के लिए तैयार है। इस संबंध में भी पत्र भेजा गया है।