{"_id":"5734cc7d4f1c1b9010919b2c","slug":"firing-in-minor-disputes-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में फायरिंग, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 13 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझिगवां के पास नगला पसा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के पास संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से ताबड़ तोड़ फायरिंग हुई। इससे दहशत फैल गई। देर रात हुई इस घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। ग्राम मझिगवां निवासी जसवीर सिंह ग्राम नगला पसा के पास अपने ट्यूबवेल से सिंचाई के लिए साइफन पाइप खेत तक बिछाए थे। ग्राम राजारामपुर निवासी पटवारी का पुत्र मुकेश बाइक से जा रहा था।
सड़क पर फैले साइफन पाइप को जैसे ही उसने पार किया। वह फट गया। यह देख जसवीर सिंह मुकेश के साथ उलझ गया। दोनों में गालीगलौज के साथ मारपीट होने लगी। मुकेश जान बचाकर अपने गांव पहुंचा और मामले की जानकारी दी। इस बीच उसके परिजन और गांव के काफी लोगों ने एकत्र होकर नगला पसा पहुंचकर धावा बोल दिया। इस बीच जसवीर के भी गांव के लोग आ धमके।
दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें राजारामपुर निवासी भल्लू पुत्र तहसील सिंह, मुकेश, जसवीर समेत एक महिला घायल हो गई। इसी दौरान अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास भारी पुुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल भल्लू खून से लथपथ देर रात थाने पहुंचा। उसने घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।