फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer's death by overcoming tractor wheels

ट्रैक्टर के पहिए से दबकर किसान की मौत

Sun, 15 Oct 2017 11:44 PM IST
kannauj
kannauj Updated Sun, 15 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में किसान द्वारा ट्रैक्टर का एयर क्लीनर चेक करते समय अचानक धोखे से ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। ट्रैक्टर बंद करने के प्रयास में किसान पहिए की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय रामसागर शनिवार की दोपहर घर के बाहर खड़े अपने ट्रैक्टर का एयर क्लीनर चेक कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर गियर लगी हालत में खड़ा था और चाबी भी ट्रैक्टर में लगी हुई थी।
विज्ञापन


तभी रामसागर का अचानक पैर ट्रैक्टर की चाबी पर पड़ गया और ट्रैक्टर स्टार्ट होकर दौड़ने लगा। ट्रैक्टर को बंद करने के प्रयास में रामसागर पहिए की नीचे आकर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक रामसागर के भाई राजेश ने कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed