{"_id":"57d05f6c4f1c1b3d3b319823","slug":"dumper-collision-killed-in-the-bike-the-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुलवारी गांव के सामने मंगलवार देर रात एक बाइक में सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था। ठठिया थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव का निवासी देवेश कुमार राजपूत मंगलवार की शाम को बाइक से तिर्वा बाजार करने आया था।
देर रात्रि नौ बजे के करीब वह बाइक से गांव लौट रहा था। तिर्वा-ठठिया मार्ग पर बजरंग वली मंदिर के पास ठठिया की ओर से आ रहे एक डंपर ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार देवेश उछलकर काफी दूर जा गिरा। डंपर चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ मेडिकल कालेज पहुंची। बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मृतक को किसान बीमा दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता उसकी पत्नी रीता देवी को मिलेगी। देवेश की एक दो वर्षीय पुत्री कीर्ति है। उसके नाम पर डेढ़ बीघा जमीन है।