फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Doctor and two injured in road accidents

सड़क हादसों में डाक्टर और दो घायल

Wed, 05 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 05 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Doctor and two injured in road accidents
सड़क दुर्घटना साइन
क्षेत्र में देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक डाक्टर समेत एक अन्य को उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया है। बाइक सवार डाक्टर हेलमेट लगाए थे, जबकि दो अन्य बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।  शहर की आवास विकास कालोनी निवासी डॉ.सतेंद्र कुमार मिश्रा सोमवार की देर शाम विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर से लौट रहे थे। अंधेरे में अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया।
विज्ञापन


उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने के कारण उनके सिर में चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी आशुतोष तिवारी विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास स्थित अपनी ससुराल में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। देर रात वहां से गांव जाते समय जब वह सौरिख रोड पर ग्राम नकटपुर के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक सड़क के गड्ढे में पड़कर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें उपचार के लिए कानपुर ले गए। एक अन्य सड़क हादसे में ग्राम सलेमपुर निवासी रामगोपाल घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed