{"_id":"577d4d594f1c1b72027fb801","slug":"diggi-bike-stolen-a-million-bucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये चोरी
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस के पीआरए भवन के सामने खड़ी एक बाइक की डिग्गी से चोरो ने एक लाख रुपये पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी अमरजीत पुत्र सीताराम निर्माणाधीन राजकीय पैरा मेडिकल कालेज में ठेकेदार हैं। कार्रदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम से उन्हें बुधवार को 1 लाख 98 हजार का चेक लेबर भुगतान के लिए मिला था।
दोपहर एक बजे उन्होंने तिर्वा की इलाहाबाद बैंक शाखा से एक लाख रुपये की धनराशि निकाली और रुपया अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर ताला लगा दिया। बाइक से अपने मित्र आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज निवासी रामदर्श यादव के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे।
यहां रामदर्श को पीआरए भवन में स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से कुछ धनराशि निकालनी थी। दोनों एटीएम से पैसा निकालने चले गए। पांच मिनट बाद जब लौटे तो देखा कि बाइक की डिग्गी खुली थी और रुपये गायब थे। दोनों ने मामले की जानकारी कोतवाल आरपी पांडेय को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेडिकल कालेज पहुंची। यहां छानबीन की। कोई सुराग न मिलने पर इलाहाबाद बैंक पहुंचकर सीसी टीवी फुटेज खंगाले, पर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।