{"_id":"5898bb414f1c1b7e0b3781ed","slug":"court-on-the-gangrape-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म की शिकार महिला की शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। पीड़िता ने न्याय मिलता न देख न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय महिला तीन अक्तूबर 2016 की सुबह चार बजे अपने घर के बाहर झाडू़ लगा रही थी। उसके पिता कोल्ड स्टोरेज में गए थे। झाड़ू लगाने के बाद जैसे ही वह घर के अंदर पहुंची, तभी दो युवकों ने उसे दबोच लिया, शोर मचाने पर तमंचा लगाकर जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
डर के कारण वह खामोश हो गई। दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद उसने अपने जेठ व अन्य परिजनों को जानकारी दी थी। परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की, आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया था और घर पर पथराव कर दिया। मामले में जब उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन