फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cattle grazing two brothers drowned in the pit of death

मवेशी चराने गए दो सगे भाइयों की गड्ढे में डूबकर मौत

Thu, 25 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 25 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cattle grazing two brothers drowned in the pit of death
घर से कुछ दूर मिली लाश - फोटो : demo pic
निर्माणाधीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के झबरा गांव के निकट बने बरसाती गड्ढों में डूबकर दो सगे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनो भाई गांव के कुछ बच्चों के साथ गुरुवार की शाम मवेशी चराने गए थे। इन गड्ढों में दोनों भाई नहाने के लिए उतरे थे। लेकिन गड्ढा गहरा होने के कारण दोनाें डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। मेडिकल कालेज ले आए। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर आस-पास क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के झबरा गांव निवासी सत्यप्रकाश (9) व सत्यपाल (7)  पुत्रगण बालकिशन गांव के कुछ अन्य साथी बच्चों के साथ अपने जानवर चराने के लिए निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के निकट गए थे। उन्हाेंने अपने मवेशी चरने के लिए छोड़ दिए और अन्य साथी बच्चों के साथ खेलने लगे। कुछ देर बाद सत्यप्रकाश,  सत्यपाल सड़क  के निकट मिट्टी खुदाई में बने बरसाती गड्ढे में भरे पानी में नहाने उतर गए।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक जब दोनों बच्चे बाहर नहीं निकले तो अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरूकर दिया। मामले की जानकारी पाकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने गड्ढे से दोनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज ले आए। यहां चिकित्सकों की टीम नेे दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। मौजूद लोगों से घटना की जानकारी हासिल की। खबर लिखे जाने तक मेडिकल कालेज में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed