{"_id":"576ae56b4f1c1b0627b483d6","slug":"cash-and-mobile-knockout-rural-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को पीटकर नगदी व मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को पीटकर नगदी व मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़ कस्बे से मंगलवार रात साइकिल से अगौस गांव लौट रहे एक ग्रामीण को रास्ते में कुछ बदमाशों ने घेर लिया। उसके पास मौजूद दो हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। बदमाशों ने उसे पीटकर घायल भी कर दिया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इंदरगढ़ पुलिस लूट की घटना को नकार रही है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव निवासी प्रेमनारायण (50) पुत्र जगन्नाथ किसी काम से इंदरगढ़ गए थे। मंगलवार रात आठ बजे के वह गांव की ओर लौट रहे थे। मकरंदापुर व अगौस गांव के बीच चार बदमाशों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट की।
नगदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर प्रेम नारायण के भाई अवधेश मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल प्रेमनारायण को मेडिकल कालेज ले आए। उधर, इस मामले में इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि घटना को लेकर किसी ने थाने में कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।