{"_id":"57e430574f1c1bb770a836f8","slug":"bike-rider-injured-in-collision-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
accidnet
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बेहरिन गांव के पास मिट्टी लेकर मार्ग पर चल रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। चीता पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बाइक सावर हेलमेट नहीं लगाए था।
तिर्वा कोतवाली के सखौली गांव निवासी बृजेंद्र (32) पुत्र होरीलाल किसी काम से कन्नौज आया था। दोपहर बाद वह बाइक लेकर घर जा रहा था। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर गांव बेहरिन के पास बने बिजलीघर के सामने जैसे ही वह पहुंचा तभी नीचे खेतों से मिट्टी लेकर सड़क पर चढ़ रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बृजेंद्र दूर जा गिरा। उसके सिर में कई चोटें आईं। दुर्घटना देख बेहरिन गांव के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही चीता मोबाइल पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। बाइक हटाकर मार्ग साफ किया।