फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Becoming a matter of slapping driver

चालक को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया

Wed, 22 Feb 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 22 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Becoming a matter of slapping driver
डीएम काो ज्ञापन देते वाहन चालक संघ के सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

चुनाव ड्यूटी के दौरान वाहन चालक को थप्पड़ मारने का मामला गरमा गया है। बुधवार को वाहन चालक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से शिकायत कर पूर्ति निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग की। राजकीय वाहन चालक महासंघ कन्नौज अध्यक्ष/मंत्री प्रेमशंकर के नेतृत्व में डीएम जगदीश को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि चुनाव के दौरान पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने डीजल डलवाने की बात पर वाहन चालक भगवती प्रसाद के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

विज्ञापन


वहीं, पूर्ति निरीक्षक का कहना था कि वाहन चालक खपत से ज्यादा डीजल ले रहा है, जबकि वाहन चालक के अनुसार वह चली हुई गाड़ी की मीटर रीडिंग बराबर उन्हें नोट करा रहा था। कहासुनी के दौरान ही पूर्ति निरीक्षक ने उसे तमाचा जड़ दिया। वाहन चालक महासंघ ने पूर्ति निरीक्षक  के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। डीएम ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed