{"_id":"57d4583c4f1c1b255631b80f","slug":"beating-drunken-husband-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति ने पीट पीटकर मार डाला
अमर उजाला कन्नौज
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
इसी झोपड़ी में मृतका रहती थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैसनपुर्वा में शराबी पति ने पत्नी की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब उसने भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम पंचायत जुनेदपुर के मजरा वैसनपुरवा निवासी मजदूर अनूप कोरी शराब का लती है। शराब पीने के कारण परिवार के अन्य भाइयों ने उसे अलग कर दिया था, जिसके चलते वह गांव के किनारे झोपड़ी बनाकर पत्नी व तीन साल की पुत्री के साथ रहने लगा। ग्रामीणों के अनुसार शराबी होने के कारण अनूप पत्नी रेशमा (26) के अक्सर पीटता था। शनिवार को भी वह पत्नी को पीट रहा था। तब ग्रामीणों ने विरोध कर उसे भगा दिया, लेकिन वह फिर वापस लौटा और पत्नी को डंडो से इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मारपीट के दौरान चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जब रेशमा को देखा तो वह मर चुकी थी। इस दौरान मौके से भाग रहे अनूप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। सूचना पर मृतका के पिता मुन्ना लाल निवासी ग्राम गदनापुर थाना कमालगंज मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली के दरोगा सतीश यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।