फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bank of soldier ballyragging

बैंक में सिपाही से धक्कामुक्की

Tue, 22 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 22 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bank of soldier ballyragging
पु‌ल‌िस

शहर के एक प्राइवेट बैंक में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने मना किया तो युवक पुलिस पर हावी हो गया। वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए धक्कामुक्की करने लगा। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक युवक को छुड़ाने के लिए नेताओं की पैरवी चलती रही।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शेखाना निवासी इशराइल किसी काम से कोतवाली के निकट स्थित एक प्राइवेट बैंक शाखा में गया था। वह बार-बार बैंक परिसर के अंदर हंगामा कर रहा था। ड्यूटी पर लगे कोतवाली के  सिपाही अनिल ने उसे कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। जब पुलिस ने उस पर सख्ती बरती तो वह पुलिस पर ही हावी हो गया।
विज्ञापन


पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए उसकी वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। इस पर सिपाही ने कोतवाली फोन लगाया। सूचना मिलते ही कई पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाए। युवक को कोतवाली से छुड़ाने के लिए कई लोगों ने प्रयास किया, लेकिन कोतवाली प्रभारी आलोक सिंह यादव ने एक न सुनते हुए युवक को बैठा लिया। देर शाम तक युवक को छुड़ाने के लिए कोतवाल के पास फोन आते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed