फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दो मकानों में लगी आग, 60 हजार का सामान जला

दो मकानों में लगी आग, 60 हजार का सामान जला

Sun, 11 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
दो मकानों में लगी आग, 60 हजार का सामान जला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। मकान के पीछे रखे फूस में अचानक आग लगने से दो घरों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने दो घंटे के कड़े प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इससे करीब 60 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

इमलियापुर्वा गांव निवासी सोवरन पुत्र मजनू के मकान के पीछे फूस रखा हुआ था। रविवार दोपहर फूस में आग लग गई। घर में कोई न होने के कारण आग की लपटें उसके मकान के अंदर पहुंच गई। इससे सामान जलने लगा। ग्रामीण जब तक खेतों से दौड़कर मौके पर पहुंचते तब तक आग की लपटों ने पास में रहने वाले रतीराम पुत्र छोटेलाल के मकान को भी अपने आगोश में ले लिया। मकान की छत पर रखे पुआल में आग लग गई। तेज लपटें होने के कारण ग्रामीण बाल्टी से पानी भरकर आग पर उड़ेलते रहे लेकिन आग शांत नहीं हुई। इसी बीच ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर गांव में बिजली चालू करवा दी।
विज्ञापन


इसके बाद सभी ने समर चलाकर आग पर पानी की बौछार करने लगे। करीब 45 मिनट के बाद दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच गई। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग की लपटें तेज देख ग्रामीणों ने मकान के अंदर भरे सामान को किसी तरह निकालकर पास के खेत में रखा। घटना में सोबरन व रतीराम का करीब 60 हजार कीमत का सामान व पुआल जलकर राख हो गया। बाद में दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों को नसीहत दी कि वह गांव के अंदर व छतों पर पुआल जमा न करें। इससे कभी भी आग लग सकती है। गांव के बाहर खलिहान की जगह में इसे जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो मकानों में लगी आग, 60 हजार का सामान जला
क्रासर
ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों के साथ आग पर पाया काबू
फोटो 11 केएनजेपी 13- तहसील क्षेत्र के इमलिया गांव में घर में लगी आग बुझाते ग्रामीण।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed