फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फिरोजाबाद से अपह्त सेल्समैन को गुरसहायगंज में फेंककर भागे बदमाश

फिरोजाबाद से अपह्त सेल्समैन को गुरसहायगंज में फेंककर भागे बदमाश

Wed, 06 Mar 2019 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद से अपह्त सेल्समैन को गुरसहायगंज में फेंककर भागे बदमाश

विज्ञापन


गुरसहायगंज(कन्नौज)। फिरोजाबाद से रविवार को अपहृत किए गए सेल्समैन को चार पहिया वाहन सवार पश्चिमी बाईपास पर अर्ध बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर भाग गए। सेल्समैन की तलाश में जुटी फिरोजाबाद की सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई है।



जनपद हरदोई के कस्बा पिहानी निवासी जावेद पुत्र जाहिद फिरोजाबाद में एक प्राइवेट फैक्टरी में सेल्समैन पद पर काम कर रहा है। रविवार की सुबह वह किसी काम से अपने कमरे से निकला था। तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। जावेद ने बताया कि बदमाशों ने कार में उसे नशीला इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उधर, जावेद के अपहरण की जानकारी उसके साथी फूल मियां ने फिरोजाबाद पुलिस को दी। इस पर वहां की सर्विलांस टीम ने जावेद के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की। मंगलवार देर शाम बदमाश जावेद को पश्चिमी बाईपास पर सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। अर्ध बेहोशी की अवस्था में पड़े जावेद को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं जावेद के मोबाइल की लोकेशन के सहारे फिरोजाबाद की टीम स्थानीय सीएचसी पहुंच गई। इसके बाद जानकारी होने पर वह कन्नौज के लिए रवाना हो गए। जावेद के साथी पिहानी निवासी भूरे मियां ने बताया कि रविवार को कुछ लोगों ने जावेद का अपहरण कर लिया था। इसके बाद से उसकी खोज की जा रही थी। बुधवार को गुरसहायगंज क्षेत्र में लोकेशन मिलने पर वह उसकी तलाश में आ पहुंचे। कार सवार लोग कौन हैं, इसकी जानकारी उसे नहीं है। पुलिस उनकी खोज में लगी हुई है। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि जानकारी हुई है। फिरोजाबाद की सर्विलांस टीम आई है। मामला फिरोजाबाद का ही है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से अपह्त सेल्समैन को गुरसहायगंज में फेंका
कार सवार चार लोगों ने रविवार को किया था अपहरण
फिरोजाबाद की सर्विलांस टीम कर रही थी तलाश
अपह्त युवक के मोबाइल की लोकेशन की मदद से गुरसहायगंज पहुंची सर्विलांस टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed