फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मोर का शिकार करने वाले शिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मोर का शिकार करने वाले शिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मोर का शिकार करने वाले शिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज/तेराजाकेट शिकारी ने खेत में चहल कदमी कर रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला बोल दिया और पत्थर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोर की चित्कार रहे ग्रामीणों ने शिकारी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची यूपी डायल 100 पुलिस ने शिकारी और मृत मोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वन विभाग के दरोगा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेराजाकेट से मलिकपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक धार्मिक स्थल के निकट शुक्रवार की दोपहर राष्ट्रीय पक्षी मोर घूम रहा था तभी कायमगंज कोतवाली के ग्राम श्यामनगर निवासी राहुल गिहार जो अपनी सराय प्रयाग स्थिति रिश्तेदारी में आया था ने मोर पर ईट से हमला बोल दिया जिससे मोर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने राहुल को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर यूपी डायल 100 के हेड आरक्षी शराफत बेग, आरक्षी रामकिशोर ने मौके पर पहुंचकर आरोपी और मृत मोर को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पहुंचे वन दरोगा प्रभाकर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोर का शिकार करने पर मुकदमा दर्ज
ग्रामीणों ने शिकारी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed