फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   साले ने की थी व्यापारी रमेश की हत्या

साले ने की थी व्यापारी रमेश की हत्या

Sat, 13 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
साले ने की थी व्यापारी रमेश की हत्या

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर के मवेशी व्यापारी की हत्या की हत्या उसके साले ने की थी। हत्या की साजिश में व्यापारी की बेटी भी शामिल थी। व्यापारी की पत्नी ने बेटी के संग देखने पर भाई को घर से निकाल दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। मामा और भांजी की लोकेशन पुलिस टीम को राजस्थान व दिल्ली में मिली है। पुलिस की टीमें दोनों के करीब पहुंच गए हैं, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।


गौरियागंज गांव निवासी मवेशी व्यापारी रमेश चंद्र की नौ अक्तूबर की रात को हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उसकी पत्नी ऊषा को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उनका कानपुर में इलाज चल रहा है। हमलावर व्यापारी की बेटी संगीता को भी अगवा कर ले गए थे। रमेश के घर में उसका हरदोई निवासी साला भी रहता था, वारदात के पहले सुबह वह भी घर ये चला गया था। वारदात की जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जांच टीमों के हाथ जो सुराग लगे हैं, उसके अनुसार रमेश के साले के भांजी संगीता से संबंध थे। सात अक्तूबर की रात को ऊषा ने दोनों को एक साथ देखा था। इसी बात पर उसे आठ अक्तूबर को ऊषा ने घर से निकाल दिया था। इससे साला आक्रोशित था। वहां से वह छोटी बहन के घर चला गया और वहीं वारदात की साजिश रच डाली। छोटी बहन के घर से संगीता से फोन पर बात उसने बात की फिर रात में उससे मिलने पहुंच गया। संगीता ने दरवाजा खोला और दोनों एक कमरे में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रमेश ने दोनों को एक साथ देख लिया, इस पर साले ने रमेश की फावड़ा से वार कर हत्या कर दी। जागने पर ऊषा पर भी कई वार किए और उसे मृत समझ संगीता को लेकर भाग गया। संगीता और उसके मामा की लोकेशन राजस्थान और दिल्ली में मिली है। बार-बार जगह बदलने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो रही है। एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी ने बताया कि वारदात में रमेश के साले का हाथ होने की बात सामने आई है। संगीता भी इसमें शामिल रही। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी खुलासा कर दिया जाएगा।


उधर, कांग्रेसियों ने शुक्रवार को मृत व्यापारी रमेश के घर जाकर पुत्र योगेंद्र पाल सिंह को सांत्वना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष संजीव दुबे, मुन्ना, शमशाद खां, रामबाबू, शिवनारायण द्विवेदी, प्रबल प्रताप सिंह, हरी प्रसाद गुप्ता और डा. फिदा हुसैन मंसूरी पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले से पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जाएगा।


साले ने की थी व्यापारी रमेश की हत्या
बहन पर भी किए थे वार, मृत समझकर भांजी को लेकर चला गया था
क्रासर
ऊषा ने बेटी के साथ देखने पर भाई को घर से भगाया था
राजस्थान और दिल्ली में मिली मामा-भांजी की लोकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed