फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दरवाजे पर पहुंची बरात, प्रेमी के साथ गई दुल्हन

दरवाजे पर पहुंची बरात, प्रेमी के साथ गई दुल्हन

Thu, 14 Feb 2019 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
दरवाजे पर पहुंची बरात, प्रेमी के साथ गई दुल्हन
तिर्वा(कन्नौज)। बुधवार रात हरदोई से दूल्हा बरात लेकर तिर्वा के एक गांव पहुंचा। बरात दरवाजे पर पहुंची और द्वारचार हुआ। जयमाला रस्म की तैयारियां चल ही रही थीं कि दुल्हन ने पेट में दर्द होने की बात बताई। उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां से वह प्रेमी के साथ गुपचुप तरीके से चली गई। यह खबर जैसे ही घर पहुंची, वैवाहिक समारोह में सन्नाटा पसर गया। सुबह तक दुल्हन का पता न चलने पर दूल्हा बगैर दुल्हन के घर लौट गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात को हरदोई जनपद से बरात आई थी। बैंड-बाजे के साथ दूल्हा दुल्हन के दरवाजे पहुंचा। द्वारचार के बाद घराती और बराती जयमाला रस्म की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान दुल्हन ने परिजनों से पेट में दर्द होने की बात कही। शादी के जोड़े में ही दुल्हन को रात करीब 10 बजे मेडिकल कालेज ले जाया गया। मेडिकल कालेज परिसर में परिजनों को चकमा देकर दुल्हन वहां पहले से मौजूद प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह तक दुल्हन का पता न चलने पर दूल्हा बगैर दुल्हन के घर लौट गया। कोतवाल त्रिभुवन कुमार ने बताया कि इस मामले की उनके पास शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन



दरवाजे पर पहुंची बरात, प्रेमी के साथ गई दुल्हन
हरदोई से आई थी बरात, द्वारचार के बाद जयमाला रस्म की जोरशोर से चल रही थी तैयारी, पेट में दर्द होने का बहाना बनाकर मेडिकल कालेज पहुंची और फिर प्रेमी के साथ चली गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed