{"_id":"5c194031bdec2256dc68b157","slug":"51545158705-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटकर बच्चे पर गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का तार टूटकर बच्चे पर गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थानाक्षेत्र के शंकरपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक बच्चे पर गिर गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे फर्रुखाबाद ले जाया गया है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के महामदपुर गांव निवासी सोनू का तीन वर्षीय पुत्र केशव अपनी मां सरला के साथ ननिहाल शंकरपुर आया था। मंगलवार दोपहर वह गांव के अन्य बच्चों के साथ सड़क पर खड़ा था। इस दौरान एचटी लाइन का तार टूटकर केशव के ऊपर गिर गया। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। करंट से केशव गंभीर रूप से झुलस गया।
आनन-फानन में परिजन उसे छिबरामऊ के प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे फर्रुखाबाद ले जाने की सलाह दी। उधर, हादसे के बाद गांव के मोहन, मदनलाल, गुड्डी देवी, नीतू, देवी, राजवीर, आशा, ममता, सरला, नेहा, विमला, प्रताप, रामजीत ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जीर्णशीर्ण बिजली के तारों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटा, बालक झुलसा
- ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
18सीएचबीपी57- बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते शंकरपुर के ग्रामीण।