{"_id":"5c6ef778bdec224a620feef3","slug":"31550776184-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों में हुई भिड़ंत, सड़क पर गिरे किशोर की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों में हुई भिड़ंत, सड़क पर गिरे किशोर की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
मिरगांवा(कन्नौज)। बाईपास पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार किशोर उछल कर रोड पर गिर गया। उसे पीछे से आ रही कार ने कुचल दिया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल दो बाइकों पर सवार तीन युवक भाग निकले। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी अवधेश गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपने एक दोस्त के साथ बाइक से कन्नौज की ओर आ रहा था। जीटी रोड पर सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक से उछल कर सिद्धार्थ सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही एक कार ने सिद्धार्थ को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। हादसे में घायल सिद्धार्थ का दोस्त व दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक चोट लगने के बाद भी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिद्धार्थ को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सिद्धार्थ ने दम तोड़ दिया। हादसे का शिकार हुए लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि हादसे की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बाइकों में भिड़ंत के बाद किशोर को कार ने कुचला
हादसे में घायल बाइक सवार तीन युवक मौके से भागे