{"_id":"5be2e27dbdec22695e0ff876","slug":"31541595773-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपहिया वाहन की टक्कर की साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौपहिया वाहन की टक्कर की साइकिल सवार की मौत
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। चौपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया । दीपावली की खुशी पल भर में गम में बदल गई। घटना के बाद मौके से भाग रही वैगनआर गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी श्यामबाबू प्रजापति 40 बुधवार की दोपहर साइकिल से अपने दूसरे घर की ओर जा रहा था जैसे ही वह गली से निकला की गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर जा रही वैगनआर गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर उसे फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए घायल को फर्रुखाबाद ले गए, लेकिन देर शाम उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। दीपावली के त्यौहार को लेकर की जा रही तैयारियां धरी रह गई और परिजन गम में डूब गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चौपहिया वाहन की टक्कर की साइकिल सवार की मौत
--हादसे से परिजनों में मचा कोहराम