फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फेसबुक पर पीएम के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी

फेसबुक पर पीएम के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी

Tue, 19 Feb 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर पीएम के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
कन्नौज। आतंकी हमले में शहीद जवानों को लेकर एक युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। भाजपा नेता ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।



पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को लेकर रविवार रात शहर के अजयपाल मोहल्ले में रहने वाले युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र लेख लिखकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इससे शहर में तनाव का माहौल बन गया। सोमवार सुबह कई लोगों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस से शिकायत की। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने दबिश देकर युवक को हिरासत में ले लिया। शहर के सिपाही ठाकुर मोहल्ला में रहने वाले भाजपा नेता विशाल शुक्ला ने अजयपाल मोहल्ले के आमिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फेसबुक पर पीएम के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी
स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता देखकर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, भाजपा नेता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed