फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सर्विलांस टीम प्रभारी को ग्रामीणों ने खदेड़ा

सर्विलांस टीम प्रभारी को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Tue, 19 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सर्विलांस टीम प्रभारी को ग्रामीणों ने खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठठिया। इनामी बदमाश के साथियों को दबोचने पहुंचे सर्विलांस टीम प्रभारी समेत टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। मामले की सूचना पर पहुंची ठठिया पुलिस को देखकर ग्रामीण मौके से भाग निकले। इस दौरान सर्विलांस टीम गांव से तीन संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।

सोमवार की शाम को सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित टीम के साथ ठठिया थाना क्षेत्र के गांव बस्ता में इनामी घोषित बदमाश कुंवर पाल बंजारा के कुछ साथियों को दबोचने पहुंचे थे। गांव से टीम ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर गाड़ी बैठा लिया। सादे कपड़ों में टीम द्वारा गांव के तीन लोगों को पकड़ता देख ग्रामीणों द्वारा बदमाश होने की शंका जाहिर कर शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


देखते-देखते कई ग्रामीण पहुंच गए और सर्विलांस टीम को खदेड़ लिया। मामले की जानकारी मिलते ही ठठिया थाना पुलिस समेत यूपी 100 पहुंच गई। पुलिस को देखकर ग्रामीण गांव लौट गए। सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि गांव से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तिर्वा कोतवाली में उनसे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा खदेड़ने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस टीम प्रभारी को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- ठठिया पुलिस के पहुंचने के बाद मामला हुआ शांत
- तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर लौटी सर्विलांस टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed