फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   जेवर बनवाने को जमा एक लाख लेकर सराफ भागा

जेवर बनवाने को जमा एक लाख लेकर सराफ भागा

Fri, 15 Mar 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
जेवर बनवाने को जमा एक लाख लेकर सराफ भागा
सौरिख(कन्नौज)। कस्बे के नादेमऊ रोड पर सराफ को शादी में चढ़ाने के लिए जेवर बनाने को एक लाख रुपये एडवांस दिए गए। सराफ दुकान बंद कर भाग गया। पीड़ित की शुक्रवार को बरात जानी थी। दूल्हे की मां ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव निवासी शमसुन निशा पत्नी यासीन अली ने बताया कि बेटे की बरात 15 मार्च को जानी थी। शादी में चढ़ावे के लिए नादेमऊ रोड स्थित एक दुकान पर जेवर बनवाने के लिए आर्डर दिया था। एडवांस में सराफ को एक लाख रुपये दिए थे। बाकी 25 हजार रुपये शादी के बाद देने की बात तय हुई थी। शुक्रवार को वह दुकान पर जेवर लेने पहुंचीं। दुकान बंद थी। काफी जानकारी के बाद भी सराफ का पता नहीं चला। लोगों ने बताया कि वह दुकान छोड़कर भाग गया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जेवर बनवाने को जमा एक लाख लेकर सराफ भागा
शुक्रवार को जानी थी बरात, चढ़ावा के लिए जेवर बनवाने का दिया था आर्डर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed