{"_id":"59bc1d004f1c1b37688b4c84","slug":"201505500416-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज न चुका पाने पर किसान ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज न चुका पाने पर किसान ने फांसी लगाई
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकापुर में कर्ज में डूबे किसान मदन लाल (35) पुत्र परम सुख ने गुरुवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।
मदन लाल (35) गुरुवार की शाम खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर सोया था। रात किसी समय वह चारपाई से उठकर गांव के बाहर बाग में पहुंचा, जहां पेड़ पर फंदे के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन जागे तो वह चारपाई पर नहीं मिला। गांव के कुछ लोग खेतों पर गए तो मदनलाल का शव पेड़ से झूलता देखा। जानकारी होते ही कोतवाली के दारोगा जंग बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मदन लाल शराब का आदी था, जिसके चलते उसने अपने खेत बेच दिए थे। लोगों से काफी उधार भी ले रखा था। लोग आए दिन उससे तगादा कर रहे थे। रुपये लौटाने में समर्थ न होने के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पत्नी के अलावा चार पुत्री व एक पुत्र है। कोतवाली के उप निरीक्षक जंग बहादुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कर्ज न चुका पाने पर किसान ने फांसी लगाई
-परिजन बोले, शराब का आदी था, कई लोगों से ले रखा था उधार