फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   नाली विवाद में दो पक्षों भिड़े, सात घायल

नाली विवाद में दो पक्षों भिड़े, सात घायल

Tue, 09 Apr 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
नाली विवाद में दो पक्षों भिड़े, सात घायल
तालग्राम(कन्नौज)। नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। दो घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। एक दूसरे ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



बिरौली निवासी ग्यासुदीन पुत्र इसफाक ने गांव के इरसाद पुत्र मैकू खां, नफीस, नदीम, पुत्रगण इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि घरेलू पानी निकालने के लिए पाइप पड़ा था। यह लोग नाली बना रहे थे। पाइप उखाड़ दिया। विरोध किया तो लाठियों व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे पुत्र आरिफ के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। पत्नी को भी पीटा। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। डाक्टरों ने आरिफ व ग्यासुदीन को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के इरशाद ने आरिफ, ग्यासुदीन, कुसमा बानो के खिलाफ नाली विवाद में लाठियां चलाने व मारपीट कर पुत्र नफीस, पत्नी मुनीशा बेगम, भाभी शहनाज बानो को घायल कर देने की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण को भेजा है। एसएसआई सोबरन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed