{"_id":"5bbcf130867a55285a616c25","slug":"191539109168-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेलिया गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहेलिया गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। सर्विलांस टीम और तिर्वा पुलिस ने चोरी की साजिश रचते बहेलिया गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों में चार एटा जिला और एक कन्नौज का रहने वाला है। ये कपड़े बेचने के बहाने मकानों की रेकी कर वारदात का अंजाम देते थे। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए जेवर और नगदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह और तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह फोर्स ने सोमवार रात बलनपुर गांव के पास एक बाग से पांच बदमाशों को दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों में चार फूल सिंह बहेलिया पुत्र राम स्वरूप, आशा राम पुत्र देव सिंह बहेलिया, राजाराम बहेलिया पुत्र सोनेलाल बहेलिया, फूल सिंह बहेलिया पुत्र जंगी एटा जिले के नयागांव थानाक्षेत्र के रजपुरा गांव के निवासी हैं। एक बदमाश पप्पू बहेलिया पुत्र डम्मर कन्नौज के इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के रहुआ का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि ये बदमाश बाग में चोरी की साजिश रच रहे थे।
उनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल, करीब चार लाख के जेवरात, एक स्टेब्लाइजर और 7990 रुपये बरामद किया। एसपी ने बताया कि बदमाश साइकिल और पैदल कपड़े की फेरी लगाने के बहाने मकानों की रेकी करते थे। रात में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते थे। गिरफ्तार बदमाशों ने सौरिख और तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में पांच वारदात करना कबूल किया है। एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी ने बताया कि गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बहेलिया गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
एक जनपद और चार एटा जिले के निवासी, जेवर व नगदी बरामद
क्रासर
कपड़े की फेरी लगाने के बहाने करते थे मकानों की रेकी
सौरिख और तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में पांच वारदात कबूलीं
फोटो 02- खुलासा करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी और गिरफ्तार किए गए बदमाश।