{"_id":"59aee96e4f1c1b8a078b46ac","slug":"191504635246-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कोर्ट के आदेश पर जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी के चार परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि एक साल पहले पड़ोस में रहने वाले विश्राम सिंह (50) ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में वह जेल में है, लेकिन उसके परिवार के लोग उस पर व उसकी बेटी पर समझौते का दबाव बना रहे थे। 20 अगस्त को वह अपनी बड़ी बेटी की ससुराल गई थी। तभी विश्राम के बहनोई रूपलाल निवासी रतापुरवा, उसके भाई मनफूल, ऋषिनाथ और बेटी कंचन निवासी आल्हापुर ने उसकी बेटी को धमकाया।
इससे आहत होकर उसने 22 अगस्त की रात को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रूपलाल, मनफूल, ऋषिनाथ और कंचन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने 22 अगस्त को फांसी लगाकर जान दी थी
गांव में रहने वाले एक अधेड़ ने एक साल पहले किया था दुष्कर्म