फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   रंजिश के चलते किसान को मारी गोली, गंभीर

रंजिश के चलते किसान को मारी गोली, गंभीर

Thu, 24 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते किसान को मारी गोली, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदरगढ़ (कन्नौज)। पुरानी रंजिश में बुधवार की रात दबंगों ने किसान को खेत में पानी लगाते समय गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने किसान की पत्नी की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी रामकरन उर्फ टिल्लू प्रजापति की पड़ोसी सर्वेश, कमलेश व नरवेश से कई सालों से रंजिश चली आ रही है। चार दिन पहले रामकरन और सर्वेश के बीच गाली गलौज भी हुआ था। बुधवार की रात रामकरन खेत में पानी लगाए हुए था। तभी सर्वेश, कमलेश व नरवेश ने खेत पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गाली गलौज के बाद सर्वेश ने तमंचे से रामकरन को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर कुछ किसान पहुंच गए। जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायल रामकरन को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल की पत्नी सुमन देवी ने सर्वेश, कमलेश व नरवेश के खिलाफ पति पर जानलेवा हमले की तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि करीब तीन साल पहले पति ने गांव में एक प्लाट खरीदा था। तभी से उक्त लोग रंजिश मानते हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- पत्नी ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
- पुरानी रंजिश में बुधवार की रात वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed