{"_id":"597f35324f1c1bf50e8b482f","slug":"191501508914-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना वसूल कर चंदन व्यापारियों को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुर्माना वसूल कर चंदन व्यापारियों को छोड़ा
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। अवैध ढंग से चंदन की लकड़ी के साथ पकड़े गए व्यापारियों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की। दोनों व्यापारियों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद चंदन लकड़ी के साथ दोनों को तीसरे दिन छोड़ दिया गया।
शनिवार की रात कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी से आ रही करीब दो क्विंटल चंदन की लकड़ी के साथ शहर के बगिया फजल इमाम मोहल्ला निवासी अजय कुमार और दीपक सविता को हिरासत में लिया था। कागजों में हेरफेर मिलने के बाद पुलिस ने लकड़ी की खेप समेत दोनों व्यापारियों को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया था। सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष दोनों व्यापारियों ने स्वीकार किया। वह किसी कारण वह स्टेट रवन्ना नहीं तैयार करा सके थे। इससे जिला वन अधिकारी आरके सिंह के निर्देश पर उप प्रभागीय अधिकारी मो. सफीक और क्षेत्रीय वन रक्षक अरविंद राज मिश्रा ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों व्यापारियों से 20 हजार का जुर्माना वसूल करने के बाद चंदन की लकड़ी समेत उन्हें मुक्त कर दिया।
20 हजार रुपये जुर्माना वसूल
कर चंदन व्यापारियों को छोड़ा
हल्द्वानी से दो क्विंटल लकड़ी कार से लेकर आ रहे थे
स्टेट रवन्ना न होने पर की गई थी कार्रवाई