{"_id":"6a908c8185ca44354606547c","slug":"cop-crushed-to-death-by-dumper-funeral-held-with-state-honors-bhiwani-news-c-21-1-noi1022-939714-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डंपर से कुचलने से सिपाही की मौत, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डंपर से कुचलने से सिपाही की मौत, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
Fri, 28 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। फरीदाबाद में पर्वतीय काॅलोनी पुलिस चौकी में तैनाती दांग कलां निवासी सिपाही नवीन को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास डंपर ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार की है। नवीन का वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
जैन चौक निवासी अभिषेक और दांग कलां निवासी नवीन साल 2024 में हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए थे। दोनों की पर्वतीय काॅलोनी पुलिस चौकी में राइडर पर ड्यूटी थी। दोनों बुधवार सुबह राइडर मोटरसाइकिल लेकर ड्यूटी के लिए निकले थे। दोपहर में गश्त करते हुए सोहना रोड से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। नवीन की मौके पर ही मौत हो गई।
नवीन अविवाहित था। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। पिता रोहतास ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। नवीन की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भिवानी से आई गार्द एएसआई नरेश कुमार, हवलदार राजेश कुमार, राजेन्द्र, अनिल, अजीत व सतनाम ने उन्हें सलामी दी। संवाद