{"_id":"5949710d4f1c1b1c7b8b4613","slug":"181497985293-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाटसएप से धार्मिक भावनाएं भड़काने पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाटसएप से धार्मिक भावनाएं भड़काने पर दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। युवक ने व्हाट्सएप पर पोस्ट डालकर धार्मिक भावनाओं का भड़काने का प्रयास किया। ग्रुप पर पोस्ट देखते ही एक वर्ग विशेष के लोगों में आक्रोश पनप गया। समुदाय के लोगों ने कोतवाली पहुंच कर पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सोमवार की रात शहर के लाखन तिराहे पर एक वर्ग विशेष के लोगों ने व्हाट्सएप के ग्रुप पर आस्था से जुड़ी एक आहत कर देने वाली पोस्ट देखी। कोतवाली पहुंच कर समुदाय के लोगों ने पोस्ट डालकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शहर की चूड़ी वाली गली निवासी मोहम्मद शोएब ने अड़ंगापुर गांव निवासी हउलू पुत्र रामपाल पर यह पोस्ट डालने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। सदर कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आतिशबाजी छुड़ाने वालों पर कसा जा रहा कानूनी शिकंजा
गुरसहायगंज। क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद आतिशबाजी छुड़ाने वाले लोगों पर खुफिया विभाग व पुलिस ने नजर रखनी शुरू कर दी है। बताया कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लंदन में हुए भारत-पाक के बीच हुए क्रिकेट मैच में पाक के विजयी होने की खुशी में कस्बा और आसपास के कुछ गांवों में असामाजिक तत्वों ने पटाखे छुड़ाकर खुशी मनाई थी। इसकी जानकारी मिलने पर खुफिया विभाग व पुलिस के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। खुफिया विभाग के अफसर पटाखे छुड़ाने वालों की तलाश कर रहे हैं। उधर पुलिस भी इन अराजकतत्वों की तलाश में लगी हुई है और बताया कि इनको चिह्नित कर शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- ग्रुप में पोस्ट देखकर विशेष समुदाय के लोगों में पनपा आक्रोश
- कोतवाली पहुंच कर समुदाय के लोगों ने की कार्रवाई की मांग