फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पत्नी से झगड़कर युवक ने लगाई फांसी

पत्नी से झगड़कर युवक ने लगाई फांसी

Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से झगड़कर युवक ने लगाई फांसी
उमर्दा(कन्नौज)। मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी से युवक का विवाद हो गया। नाराज युवक ने कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। मामला तब पेचीदा हो गया जब युवक के चचिया ससुर ने पुलिस कंट्रोल रूम को दामाद की हत्या की सूचना दे दी। इसके बाद इंदरगढ़ एसओ सुजीत वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पत्नी और अन्य परिजनों ने आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी। पत्नी ने बयान भी दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन



उमर्दा कस्बे के बघेलेपुरवा गांव निवासी मोहर सिंह (28) पुत्र रामनारायण यादव का सुबह पत्नी प्रियंका से विवाद हो गया। प्रियंका मायके जाने की जिद कर रही थी। मोहर सिंह गेहूं मड़ाई के बाद जाने के लिए कह रहा था। दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं के बाद मोहर सिंह ने आवेश में आकर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शाम को मोहर सिंह के चचिया ससुर दिबियापुर निवासी सौरभ ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी कि दामाद की हत्या की गई है। सूचना पर इंदरगढ़ एसओ सुजीत वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। पत्नी और परिजनों ने फांसी लगाने की बात कही। इसके बाद एसओ ने पत्नी प्रियंका के बयान दर्ज किए। मोहर सिंह के दो बच्चे प्रांजुल (6) और सोनाक्षी (ढाई वर्ष) हैं। एसओ सुजीत वर्मा ने बताया कि पत्नी प्रियंका ने वाद विवाद के बाद पति द्वारा खुदकुशी की बात कही है। परिजनों का भी यही कहना है। वहीं युवक के चचिया ससुर ने कंट्रोल रूम में सूचना दे दी कि दामाद की हत्या कर परिजनों ने फंदे पर टांग दिया। बाद में जला दिया। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामला खुदकुशी का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी से झगड़कर युवक ने लगाई फांसी
चचिया ससुर ने हत्या की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, पुलिस ने पत्नी और परिजनों के दर्ज किए बयान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed