{"_id":"5c7ebc84bdec2213ed0ca8aa","slug":"171551809668-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमीरपुर। थाना बिवांर के छानी बुजुर्ग में ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छानी बुजुर्ग निवासी महिला संध्या देवी पत्नी पप्पू वर्मा ने थाने में दी तहरीर देकर बताया एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। ससुरालियों ने दो बार सही तरीके से रखा। लेकिन इसके बाद सास फूला, ससुर रामसेवक, जेठ बउवा बिना किसी कारण आए दिन उसके साथ अभद्रता कर प्रताड़ित करने लगे। संध्या का आरोप है कि सास ने बिना बताए उसके बक्से का ताला खोलकर जेवर निकाल लिए। जब उसने सास से जेवर निकालने की बात कही तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दरोगा योगेश शुक्ला ने बताया तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।