{"_id":"5bec6ba7bdec2262ae58f66f","slug":"171542220711-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे से परेशान किशोरी ने दी आत्मदाह का चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे से परेशान किशोरी ने दी आत्मदाह का चेतावनी
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शोहदों द्वारा आयेदिन छींटाकशी किए जाने और अभद्रता से परेशान होकर किशोरी की मां ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उसका पति जिले से बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ घर पर रहती है। इसी बात का फायदा उठाकर टड़ा गांव के तीन युवक उसकी पुत्री के साथ आयेदिन अभद्रता करते हैं। छींटाकशी कर उसे परेशान करते हैं। 24 अक्टूबर को जब वह कूड़ा डालने जा रही थी। तब उक्त शोहदों ने उसे पकड़कर छेडख़ानी की, जिससे उसके कपड़े भी फट गए थे।
विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। 25 अक्टूबर को गुरसहायगंज कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे शोहदों को हौसले बुलंद हो गए। अब वह आयेदिन उसकी पुत्री को परेशान कर रहे हैं। शोहदों के आतंक से उसकी पुत्री इस कदर परेशान हैं कि उसने अब घर से निकलना छोड़ दिया है। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही शोहदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह अपनी पुत्री के साथ आत्मदाह को विवश होगी।
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांगा न्याय
अमर उजाला ब्यूरो