फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   गुजरात में भट्ठा मजदूर की मौत, बंधुआ मजदूरी का आरोप

गुजरात में भट्ठा मजदूर की मौत, बंधुआ मजदूरी का आरोप

Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में भट्ठा मजदूर की मौत, बंधुआ मजदूरी का आरोप
छिबरामऊ(कन्नौज)। गुजरात में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले युवक की मौत हो गई। पत्नी ने भट्ठा मालिक पर बंधुआ मजदूरी कराने, मारपीट और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शनिवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गर्भवती है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी सुरजीत कुमार (35) पुत्र महावीर गुजरात के बड़ौदा जिले के मोतीखेड़ा आंकला गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। पांच दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी। मालिक के उपचार की व्यवस्था न किए जाने से सुरजीत ने अपनी मां को फोन कर मामले की जानकारी दी। वह बड़े पुत्र नरेंद्र को साथ लेकर बुधवार को गुजरात के लिए रवाना हो गईं। गुरुवार को सुरजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



सुरजीत की पत्नी पिंकी ने बताया कि गुजरात में ईंट भट्ठा मालिक बंधुआ मजदूरों जैसा सलूक करते हैं। मारपीट कर जबरन काम कराया जाता है। पति ने बीमारी की बात कही तो भट्ठा मालिक ने इसे मक्कारी समझ लिया। काफी कहने के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी का आरोप था कि पति को समय रहते इलाज मिल जाता तो जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुरजीत के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी पुत्री आशिकी (5), पुत्र किशन (4) व सबसे छोटा पुत्र अवि (2) है। सुरजीत की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। सुरजीत की पत्नी चौथे बच्चे की मां बनने वाली है।



फरवरी में होना था छोटे पुत्र का मुंडन, नहीं दी छुट्टी
सुरजीत की मां सरोजिनी देवी ने बताया कि सुरजीत के सबसे छोटे पुत्र अवि का फरवरी माह में मुंडन संस्कार होना था। उसे फोन कर यहां बुलाया गया था। भट्ठा मालिक ने न तो उसका हिसाब किया, न ही छुट्टी दी। ऐसी स्थिति में फरवरी में होने वाला मुंडन संस्कार टल गया था। मुंडन न हो पाने से उसके पुत्र के काफी बड़े बाल हो गए। अब सुरजीत की मौत के बाद यह रस्म भी खत्म हो गई।

गुजरात में भट्ठा मजदूर की मौत, बंधुआ मजदूरी का आरोप
शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, मृतक के परिजनों ने भट्ठा मालिक पर लगाया मारपीट और इलाज में लापरवाही के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed