फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चोरों ने चार घरों में चोरी कर पार किया लाखों का माल

चोरों ने चार घरों में चोरी कर पार किया लाखों का माल

Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने चार घरों में चोरी कर पार किया लाखों का माल
तिर्वा (कन्नौज)। गर्मी के चलते घर के बाहर सो रहे चार परिवारों के यहां चोरों ने धावा बोलकर जेवर व नगदी पार कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन



थाना ठठिया के मझपुर्वा गांव निवासी हिमंचल प्रसाद पुत्र मन्नीलाल, बृजेंद्र कुमार पुत्र श्रीकृष्ण, रघुवीर पुत्र साधोराम, बालस्टर पुत्र हरीशंकर के घर पास-पास हैं। शुक्रवार रात बिजली न होने पर यह सभी लोग गर्मी के चलते घरों में ताला डालकर दरवाजे के बाहर चारपाई डालकर परिवार समेत लेटे थे। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर गांव में घुस आए। यह बृजेंद्र के घर से जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। इसके बाद हिमंचल प्रसाद, रघुवीर व बालस्टर के घर में धावा बोला। यहां से भी जेवर व नगदी ले गए। एक साथ चार घरों में चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए घटना स्थलों का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने तहरीर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाएं हुई हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन




चोरों ने चार घरों से जेवर व नगदी पार की
चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, गर्मी के चलते परिजन लेटे थे घर के बाहर, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed