फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पांच लुटेरे गिरफ्तार, बाइक और गहने बरामद

पांच लुटेरे गिरफ्तार, बाइक और गहने बरामद

Wed, 21 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पांच लुटेरे गिरफ्तार, बाइक और गहने बरामद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई पांच बाइकें, आभूषण समेत तीन तमंचे बरामद हुए हैं। सभी बदमाश 20 से 25 वर्ष के हैं। नशेबाजी के शौक को पूरा करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे।

एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार ने सर्विलांस टीम की मदद से सुबह बलनपुर रजवाह के पास पांच बदमाशों को दबोच लिया लेकिन एक भाग निकला। एएसपी बदमाशों के नाम शिवम राजपूत पुत्र रमेशचंद्र नयापुर्वा बेला औरैया, सुधीर राजपूत पुत्र हरनाथ सिंह, उमेश राजपूत पुत्र सुखलाल लिवासी लुंजीपुर ठठिया, अंकित कुमार वर्मा पुत्र करन सिंह निवासी बंगवा ठठिया, नन्हें उर्फ देवकी नंदन पुत्र घासीराम निवासी रामपुर बिनौरा तिर्वा बताया। इन बदमाशों ने भागे साथी का नाम आलोक पुत्र रघुवीर निवासी कुढ़ी तालग्राम बताया है।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से लूटी गई पांच बाइकों, करीब दो लाख के गहने और तीन तमंचे बरामद किए। सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। नशेबाजी और महंगे शौक पूरा करने के लिए लूटपाट करते थे। एएसपी का दावा है कि इन बदमाशों ने दो महीनों में तिर्वा, इंदरगढ़, सौरिख, ठठिया इलाके में आठ बाइक सवार लोगों से लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया शिवम राजपूत गिरोह का सरगना है। उसकी लुंजीपुर निवसी उमेश राजपूत के घर रिश्तेदारी है। दोनों ने कोचिंग की तैयारी करने की बात परिजनों को बताकर तिर्वा में खैरनगर रोड पर किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। सभी बदमाश इंटर तक पढ़े है। रात में सुनसान स्थान पर लूटकरके कमरे में आकर सो जाते थे। एएसपी ने बताया बदमाशों ने बताया कि 10 अक्तूबर को देविन टोला सरायमीरा निवासी सुनील कुमार से मारपीट कर बाइक लूट ली थी। पांच अक्तूबर को ककवन कानपुर नगर निवासी मनफूल और किस्तयापुर निवासी अंकेश कुमार, आठ अक्तूबर को होलेपुर ठठिया निवासी बाइक सवार राजीव कुमार व पत्नी पूजा से गहने, 20 अक्तूबर को वनखंडी मैनपुरी निवासी अतुल दुबे, दो नवंबर को हरेईपुर ठठिया निवासी श्रीपाल, नयापुर्वा मटकेपुर्वा निवासी राजकिशोर और चार नवंबर को सहियापुर इंदरगढ़ निवासी जगपाल से बाइकें लूट ली थीं।




पांच लुटेरे गिरफ्तार, बाइक और गहने बरामद
नशेबाजी के लिए गिरोह बनाकर लूटपाट की वारदातों को देते थे अंजाम
दो माह में सौरिख, तिर्वा, ठठिया और इंदरगढ़ इलाकों की आठ वारदात
फोटो 20- बरामद बाइकों के साथ पकड़े गए बदमाश व सर्विलांस टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed