फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े, एक गिरफ्तार

खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े, एक गिरफ्तार

Sat, 14 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

सौरिख। पुलिस ने ईशन नदी पुल पर बालू का अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया जबकि खनन करा रहे ठेकेदार व ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। वहीं, ग्राम खानपुर के पास मिट्टी का खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली समेत उसके चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाइयों के बावजूद खनन माफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने जब ईशन नदी पुल पर छापा मारा तो वहां बालू का अवैध खनन होते मिला। पुलिस को देख ठेकेदार व ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर उसे थाने भिजवा दिया। दारोगा विनोद कुमार ने बताया कि खनन अधिकारी को मामले की सूचना दी गई है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह ग्राम खानपुर के पास पीली मिट्टी का खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। उन्होंने चालक ग्राम सरदापुर निवासी शेर मोहम्मद पुत्र महमूद अली को गिरफ्तार कर थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन




खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed