फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कनपटी से सटाकर किसान के मारी थी गोली

कनपटी से सटाकर किसान के मारी थी गोली

Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कनपटी से सटाकर किसान के मारी थी गोली

विज्ञापन
कन्नौज/ठठिया। बरामदे में सो रहे वृद्ध की हत्या कनपटी में सटाकर गोली मार की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी से लगी गोली सिर से आरपार पाई गई। हत्या को अंजाम देने वालों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने उसके परिवार के लोगों के साथ-साथ गांव के लोगोें से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुुंच सकी।

गांव गंगापुरवा निवासी किसान अशर्फीलाल (73) की सोमवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी से सटकार गोली मारने की पुष्टि हुई है। गोली सिर से आरपार निकल गई थी। बेटे धर्मेंद्र ने गांव के दुर्वेश अवधेश उर्फ पप्पू, सुनील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार को ही दुर्वेश को गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बुधवार को गांव जाकर मृतक की पत्नी, बेटे धर्मेंद्र और भतीजे रावेंद्र से पूछताछ की। गांव के करीब 20 लोगों से भी अशर्फीलाल के परिवार की रंजिश आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


अशर्फीलाल के खिलाफ 1973 और 1974 में लूट, डकैती, चोरी करीब छह मुकदमे दर्ज किए गए थे। 26 मार्च 1982 को पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। आपराधिक वारदातों में संलिप्तता न मिलने पर 21 दिसंबर 2009 को हिस्ट्रीशीटर की फाइल बंद कर दी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कनपटी से सटाकर किसान के मारी थी गोली
थाना प्रभारी ने पत्नी, बेटे, भतीजे और ग्रामीणों से ली जानकारी
अपराध में संलिप्तता न मिलने पर 10 साल पूर्व बंद कर दी थी हिस्ट्रीशीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed