फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   एक्सप्रेस वे पर दो दुर्घटनाओं में पांच घायल

एक्सप्रेस वे पर दो दुर्घटनाओं में पांच घायल

Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर दो दुर्घटनाओं में पांच घायल

विज्ञापन

तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह लोहामढ़ गांव के निकट दो अलग-अलग हुए हादसो में पांच लोग घायल हो गए। इन्हें यूपी 100 पुलिस की मदद से मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया।

पहली घटना में राजस्थान प्रांत के भरतपुर जिले के वनसार गांव निवासी सेना में तैनात लाखन सिंह (30) पुत्र करन सिंह अपनी सफारी कार से अकेले लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


वह लखनऊ के कैंट एरिया में तैनात हैं। उनकी कार जब तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहामढ़ गांव के पास सुबह 5.30 के करीब गुजरी तो उसी दौरान आगे जा रहे एक ट्रक से टक्कर को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे को देख यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में हरियाणा प्रांत के सिरसा जिले के एयरफोर्स कालोनी निवासी संजय यादव (30) अपनी पत्नी कल्याणी यादव (26) पुत्री साक्षी (4) व पुत्र सक्षम (2) के साथ फोर्ड कार से लखनऊ से हरियाणा जा रहे थे।


गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब उनकी कार लोहामढ़ गांव के निकट ही कार चालक संजय यादव को झपकी आ जाने से डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। कल्याणी यादव को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
अमर उजाला ब्यूरो
एक्सप्रेस वे पर दो दुर्घटनाओं में पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed