फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मंदिर के ताले तोड़कर नगदी, सामान चोरी

मंदिर के ताले तोड़कर नगदी, सामान चोरी

Sat, 22 Dec 2018 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के ताले तोड़कर नगदी, सामान चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। क्षेत्र के विशुनगढ़ रोड पर कुंवरपुर बनवारी गांव स्थित मंदिर के ताले तोड़कर चोर दानपात्र से हजारों रुपये की नगदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुजारी ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन की। मानीमऊ क्षेत्र में टेंट की दुकान और तालग्राम में मकान से भी चोर सामान समेट ले गए।

गांव से पहले सड़क किनारे बाबा ब्रह्मदेव का आश्रम व राधा कृष्ण का मंदिर है। गांव निवासी पुजारी सूरज कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार रात चोर छत के रास्ते जीने से नीचे उतर आए और मंदिर के कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखा हारमोनियम, एंपलीफायर, चांदी के दो मुकुट, दानपात्र तोड़कर लगभग 20 हजार रुपये और करीब 30 किलो पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। मंदिर में हुई चोरी की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुजारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन



मानीमऊ प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदपुर गांव निवासी इसब्बर अली की मियांगंज में टेंट की दुकान है। गुरुवार को एक व्यक्ति फर्जी नाम और पता बता कर महादेवी घाट पर भंडारे का आयोजन कराने के लिए किराये पर डेढ़ लाख का सामान, जनरेटर, भगौना व अन्य सामान लोडर से ले गया। थोड़ी देर बाद जब इसब्बर अली मौके पर पहुंचे तो टेंट के सामान के साथ युवक गायब मिला। शुक्रवार को इसब्बर अली ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार माधौनगर निवासी छुन्ना पाल पुत्र खुशीराम की तालग्राम बाजार में पशुओं का आहार बेचने की दुकान है। देर शाम घर आकर वह पत्नी व बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। गुरुवार रात चोर घर में घुस आए ओर कमरे का ताला तोड़कर रुपये व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
छिबरामऊ क्षेत्र के हाथिन गांव निवासी अनूप सिंह पुत्र विनोद सिंह ने बताया कि उनका भतीजा नगर के सुभाष अकादमी का छात्र है। वह बाइक से स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल में बाइक खड़ी कर वह अपने कक्षा में चला गया। वापस आने पर देखा उसकी बाइक गायब है। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।


सर्दी बढ़ते ही चोरी की घटनाओं में भी इजाफा होना शुरू हो गया है। चोरों ने मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चार दिन पहले विशुनगढ़ के वनखंडेश्वर मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर लाखों रुपये और सामान पार कर ले गए थे। गांव के प्रेमचंद मिश्रा, रामबाबू, छोटेलाल वर्मा, ओम नारायण दीक्षित, रमाकांत दीक्षित, सत्यनारायण शर्मा, विनोद शर्मा, अनिल कुमार वर्मा, राकेश चंद्र राठौर, राम आसरे, सीताराम, प्रेम बाबू, सिंपल सोनी, मान सिंह, कुंवर सिंह व शिवकांत दुबे ने खुलासा करने की मांग की है।



नगर की भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच से धोखाधड़ी कर फर्जी चेक लगाकर दूसरे के खाते से किसी ने 45 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में बैंक के कैशियर सुनील दुबे ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि किसी ने बैंक के खाता धारक शोभित भारद्वाज के खाते से फर्जी चेक लगाकर 45 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस जालसाज की तलाश में जुट गई है।


मंदिर के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी
कुंवरपुर बनवारी मंदिर में वारदात, पुजारी ने दी तहरीर
क्रासर
मानीमऊ क्षेत्र में दुकान और तालग्राम में मकान में चोरी
21सीएचबीपी51- खुला पड़ा बक्सा व बिखरा सामान दिखाता पुजारी सूरज कुमार शुक्ला।
21सीएचबीपी52- मंदिर में टूटा पड़ा दानपात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed