{"_id":"5c0c0c26bdec224179149050","slug":"11544293414-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करने वाला फर्जी दारोगा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी करने वाला फर्जी दारोगा गया जेल
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौरिख क्षेत्र के एक युवक की सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्रा निवासी मैनुद्दीन पुत्र मुमताज ने एटा जनपद के जैथरा थाना अंतर्गत ग्राम नगला साबीद निवासी अनीस पुत्र हसमीर खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर अनीस ने उससे 50 हजार रुपये ठग लिए।
वहीं छह दिसंबर को कानपुर जनपद के शिवराजपुर निवासी अंकित ने अनीस को उस समय दबोच लिया, जब वह नगर की आवास विकास कालोनी में आया था। अंकित ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी भनक मुर्रा निवासी मैनुद्दीन को हुई, तो उन्होंने कोतवाली में अनीस के खिलाफ नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे जाने की तहरीर दी।
बताया गया कि अनीस ने अंकित और मैनुद्दीन समेत कई लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगा है। ठगी का मामला प्रकाश में आने पर कोतवाली पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। देर रात क्षेत्राधिकारी देवीगुलाम व एसओजी टीम ने उससे पूछताछ की। मैनुद्दीन की तहरीर पर फर्जी तौर पर लोगों को दरोगा बताकर ठगने वाले अनीस को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
ठगी करने वाला फर्जी दरोगा गया जेल