फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सात अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार

सात अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 05 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सात अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने मंगलवार तड़के अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह के सात सदस्यों को दबोचा। इनके पास से पांच पिस्तौल, पांच मैगजीन, नौ कारतूस और चोरी की तीन बाइक बरामद की गईं। बदमाशों में सरगना सहित चार इटावा, दो कन्नौज और एक औरैया जिले का रहने वाला है। भिंड, मुरैना से पिस्तौल लाकर गिरोह के सदस्य कन्नौज सहित आसपास के सात जिलों में तस्करी करते थे।


एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुखबिर से असलहों की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सर्विलांस सेल प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने सदर कोतवाल एके सिंह और फोर्स के साथ बाईपास पर रौनी मोड़ के पास घेराबंदी की। कुछ देर में तीन बाइक पर सात लोग निकले। पुलिस के तलाशी लेने पर इन लोगों के पास से पांच आटोमेटिक देशी पिस्तौल, पांच मैगजीन, नौ कारतूस और कारतूस के दो खोखा बरामद किए। तीनों बाइक भी चोरी की थी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह मध्यप्रदेश के भिंड और मुरैना से हथियार लाकर कन्नौज, इटावा, औरैया, हरदोई, फर्रुखाबाद और कानपुर में बेचता था। गिरोह का सरगना गैंगस्टर पंकज उर्फ योगेश पोरवाल पुत्र वीरेंद्र कुमार इटावा जिले के भरथना कस्बे के मोहल्ला गली गोदाम का रहने वाला है। खरीददार से फोन पर डीलिंग होती थी और हथियार की आपूर्ति बाइक से करते थे। इससे पुलिस को शक नहीं होता था। एसपी ने बताया कि पांच साल से सक्रिय ये गिरोह कई जनपदों में दो हजार से अधिक असलहों की तस्करी कर चुका है। गिरोह 20 से 30 हजार रुपये में पिस्टल बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
1- पंकज पोरवाल पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी गली गोदाम थाना भरथना जिला इटावा।
2- प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र राधामोहन निवासी गली गोदाम भरथना जिला इटावा।
3. मोनू उर्फ गौरव गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता गली गोदाम भरथना जिला इटावा।
4. वीर प्रकाश यादव पुत्र लालसिंह निवासी भैंसाई भरथना जिला इटावा।
5. ज्ञान सिंह यादव पुत्र यदुवीर सिंह निवासी पटना एरवा कटरा जिला औरैया।
6. सुरजीत बेरिया उर्फ लकी पुत्र श्यामबाबू निवासी तिलकसरन थाना तालग्राम, कन्नौज।
7. गोलू बाल्मीकि पुत्र नरेश निवासी सलेमपुर थाना तालग्राम, कन्नौज।

शस्त्र की लाइसेंसी दुकान से शुरू की तस्करी
कन्नौज। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रदीप गुप्ता की इटावा जिले के भरथना कस्बे में शस्त्र की लाइसेंसी दुकान थी। करीब 12 साल पहले इसी दुकान की आड़ में उसने हथियार तस्करी शुरू की थी। 2007 में तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होने पर प्रदीप की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद प्रदीप के बेटे मोनू गुप्ता ने पड़ोसी पंकज पोरवाल के साथ गिरोह बना लिया और हथियारों की तस्करी करने लगा। कुछ दिनों बाद गिरोह की कमान पंकज ने अपने हाथ में ले ली थी। भरथना थाने में प्रदीप गुप्ता पर आर्म्स एक्ट का एक और पंकज के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।


हूबहू फैक्ट्री मेड हैं अवैध पिस्टलें
कन्नौज। एसपी ने बताया कि तस्करों के पास मिलीं पिस्तौल हूबहू फैक्ट्री मेड पिस्तौल की तरह हैं। इनकी मैग्जीन में 10 बुलेट लोड किए जा सकते हैं। पुलिस को आशंका है कि पिस्टल बनाने वाले कारीगर या तो किसी गन फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं या फैक्ट्री से संपर्क में हैं। हथियार बनाने वालों की तलाश में कोतवाली पुलिस की एक टीम भिंड और मुरैना के लिए रवाना हो गई है।

फोटो 15- खुलासा करते एसपी और एएसपी।



सात अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार
पांच पिस्तौल, पांच मैगजीन, नौ कारतूस और चोरी की तीन बाइक बरामद
क्रासर
भिंड, मुरैना से असलहे लाकर कन्नौज सहित आसपास जिलों में बेचते थे
पकड़े गए बदमाशों ने चार इटावा, दो कन्नौज और एक औरैया जिले का है
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed