फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पति समेत सात पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा

पति समेत सात पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा

Sat, 29 Dec 2018 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पति समेत सात पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा

विज्ञापन
तालग्राम। दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर निकाल दिया। पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया।

तालग्राम मोहल्ला नकालान निवासी निशा पुत्री रामचंद्र ने फर्रुखाबाद मेरापुर निवासी पति विवेक, ससुर चंद्रपाल, सास देवकी, देवर, अभिषेक, श्रवेष व मझिया तालग्राम के मधई नगला निवासी जयवीर, सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी 7 नवंबर 2015 को विवेक के साथ की थी।
विज्ञापन


ससुरालीजन कार व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पिता ने देने में असमर्थता जताई तो उत्पीड़न करने लगे। पंचायत भी हुई पर बात नहीं बनी। 19 दिसंबर को घर से मारपीट कर निकाल दिया। निशा की तहरीर पर पुलिस ने पति व मझइया समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना कि घायल महिला को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
क्रासर
ससुरालीजनों पर दो लाख रुपये की मांगने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed