{"_id":"5f53d7e38ebc3e54c63291f6","slug":"crime-kannauj-news-knp5809378104","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
भाऊखुर्द गांव में साधू की हत्या के बाद जांच करती सदर कोतवाली पुलिस व फॉरेंशिक टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज(जलालपुर)। कुटिया से मोबाइल चोरी की शिकायत पर शनिवार सुबह पड़ोसियों ने लाठियों से साधू को जमकर पीटा। इससे कानपुर के हैलट अस्पताल में शाम को उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर एएसपी, सीओ और फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक के भतीजे की तहरीर पर दंपति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए हैं। गांव में तनाव के चलते पुलिस लगाई गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊ खुर्द निवासी सालिगराम दुबे (55) पुत्र स्व. गोकुल संन्यास लेकर गांव के बाहर कुटिया डालकर रहते थे। शुक्रवार शाम वह खेतों की ओर गए थे, इस दौरान गांव के अमर सिंह कुशवाहा के बेटे ने कुटिया में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया। उसे मोबाइल उठाते कुछ बच्चों ने देख कर सालिगराम को जानकारी दी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सालिगराम ने अमर के घर जाकर शिकायत की।
आरोप है कि अमर सिंह की पत्नी रिंकी ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर वह कुटिया की ओर लौटने लगे। सूचना पर सालिगराम के परिवार के लोगों ने अमर के दरवाजे जाकर गाली-गलौज की। कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद अमर सिंह परिवार केे लोगों के साथ करीब नौ बजे लाठियां लेकर कुटिया पर पहुंचे और सालिगराम को जमकर पीटा। जानकारी मिलने पर भतीजा कमलेश ताऊ को जिला अस्पताल पहुंचा, जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने कानपुर के हैलट रेफर कर दिया। हैलट में शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान सालिगराम की मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर एएसपी विनोद कुमार, सीओ शिव कुमार, कोतवाल विकास राय और फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। एएसपी ने बताया कि कमलेश की तहरीर पर अमर सिंह कुशवाहा, उसकी पत्नी रिंकी, परिवार के राम किशन, भगवानदास, नेमचंद्र और तेजराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
15 साल से कुटिया में रह रहे थे सालिगराम
सरेआम गांव में साधु की हुई हत्या से गांव के लोगों में आक्रोश है। तनाव देखते हुए एसपी के आदेश पर पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। पत्नी की मौत के बाद सालिगराम अकेले ही करीब 15 साल से कुटिया में रहकर जीवन-यापन करते थे। भतीजे कमलेश ने बताया कि करीब 15 साल पहले ताई की मौत हो गई है। संतान न होने के कारण उन्होंने अपने साले की बेटी को गोद लिया था। जिसकी 20 साल पहले वह शादी कर चुके है। ताई की मौत के बाद वह कुटिया में रहते थे। घर के लोग सुबह और शाम खाना देने कुटिया में जाते थे। कभी उनसे किसी की शिकायत और न ही लड़ाई हुई है। वहीं गांव में साधू की हुई हत्या से लोगों में आक्रोश है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।