{"_id":"5f187b488ebc3e9ff455f2e9","slug":"crime-kannauj-news-knp572677698","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, तीन घायल
विज्ञापन
विवाद के बाद घर में पड़े पत्थर दिखाती महिला।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंबेडकर नगर में बुधवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए, एक महिला को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
आंबेडकर नगर निवासी सगीर पुत्र मजीद और पड़ोसी राशिद पुत्र बड़े लल्ला के बच्चों में विवाद हो गया। सगीर का आरोप है कि शिकायत लेकर वह राशिद के घर गया तो उसने अपने भाई अली मोहम्मद, राजीव, अयान के साथ मिलकर गालीगलौज व मारपीट शुरू कर दी। बचाने आई पत्नी शहरुन के साथ भी मारपीट की। भागने पर पथराव कर दिया।
शहरुन को पत्थर लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। पथराव होने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पथराव में समीर के बेटे खुर्शीद और परवेज को भी चोटें आईं हैं। परिजन शहरुन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा का कहना है कि सगीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।