{"_id":"5e9c87428ebc3e6fa621915e","slug":"crime-kannauj-news-kannauj-news-knp5560496193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के ग्राम ईजलपुर में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 30 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
क्षेत्र के ग्राम ईजलपुर निवासी रामभोले पुत्र अजंटी सिंह शनिवार की शाम को खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी गांव के ही हरीराम पुत्र सोनेलाल से पुराने विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों लोगों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। मारपीट में एक पक्ष से कीर्ति पुत्री मनोज, अनीता, हरीराम, दूसरे पक्ष से शिवनी पुत्री अजंटी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया और आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
क्षेत्र के ग्राम ईजलपुर में मारपीट के दौरान लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने पर हरीराम, अनीता, मंजीत, बांके, मोहित, गर्जर, मनीष, पवन, भूरा, चंद्रशेखर, करोढ़ी, हल्लू, मुनेश, मनोज, रामभोले, अजंटी, रजनी, कल्लू, सुखसेन, संजय, रवि, रुबी, संदीप, नन्हीं, लाल, मनोरमा, अवनीश, टंपू, गेंदालाल व सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।